Tag Archives: garib kalyan sammelan

Garib Kalyan Sammelan

के.वी.के. पर गरीब कल्याण सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 31 मई, 2022 को काजरी कृषि विज्ञान केंद्र, पाली-मारवाड़ ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याण सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुल 503 कृषक व कृषक महिलाओं तथा राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से 12 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना के साथ प्रातः 9.30 पर हुई। तत्पश्चात के.वी.के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी किसानों के साथ साझा करते हुए केंद्र पर चल रहे विभिन्न नवाचारों के बारे में बताया। इसके पश्चात डॉ. मनोज अग्रवाल, सहायक निदेशक, कृषि विभाग, पाली व अन्य ने कृषि विभाग की किसानों के हित में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। काजरी क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, पाली के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शुक्ल ने केंद्र पर इस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न कृषि शोधों के बारे में बताया। इसके पश्चात 11 बजे शिमला में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए सम्बोधन का सीधा प्रसारण किसानों को वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधी बात की तथा उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की। उन्होंने यह भी बताया की केंद्र सरकार के कार्यों के कारण आज विश्व में भारत को विशेष पहचान मिली है और भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों को कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों की तरफ से धन्यवाद दिया गया।